आपकी ये आदतें आपकी सेहत पर डालती हैं बुरा असर

आपकी ये आदतें आपकी सेहत पर डालती हैं बुरा असर

सेहतराग टीम

आज के दौर में लोगों की लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल गयी है। लाइफस्टाइल के बदलने के साथ-साथ खान-पान की आदतों में भी बदलाव हो गया है। इन बदलावों का असर शरीर पर भी पड़ने लगता है। वहीं इसके कारण धीरे-धीरे शरीर को काफी नुकसान होने लगता है। धीरे-धीरे शरीर को होने वाले यही नुकसान आगे चलकर कई अलग-अलग तरह के रोगों का कारण बन जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी लाइफस्टाइल या जीवनशैली और खान-पान की तरीकों या आदतों सुधार करें ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहे, क्योंकि अगर शरीर स्वस्थ रहेगा तो हम अपना काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे। इसलिए आज हम उन आदतों के बारे में बताएंगे जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।

पढ़ें- गुणकारी एलोवेरा का ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसानदायक, जानें साइड-इफेक्ट

ये हैं वो आदतें (Bad Habits For Health in Hindi):

  • सेहतमंद रहने के लिए 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। लेकिन आज लोग टीवी, कंप्यूटर या फोन चलाने की वजह से देर रात तक जागते हैं। ऐसा करने से शरीर का अंदरुनी चक्र प्रभावित होता है। इस आदत का आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • अक्सर लोग सुबह को जल्दी-जल्दी में या तो नाश्ता मिस कर देते हैं या फिर सही से नहीं करते हैं। लेकिन यह आदत आपकी सेहत पर बुरा असर डालती है, क्योंकि सुबह के नाश्ते से दिनभर काम करने की एनर्जी मिलती है। नाश्ता न करने या मिस कर देने से आपके शरीर को जरुरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसलिए सुबह नाश्ता जरुर करना चाहिए, साथ ही यह भी ध्यान रखें कि नाश्ता हेल्दी हो।
  • काम के चक्कर में ऑफिस में लंच के समय लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, ये आदत सेहत के लिए सही नहीं होती है। इसलिए खाने को आराम से चबाकर खाएं, ताकि खाना आसानी से पच सके। और आपके शरीर को जरुरी तत्व मिल सकें।
  • अक्सर काम करते समय आलस और सुस्ती की वजह से लोग अक्सर अत्यधिक चाय और कॉफी का सेवन करते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए एक या दो कप से ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • ज्यादातर लोग सुबह उठकर तो ब्रश करते हैं, लेकिन रात को बिना दांत साफ किए ही सो जाते हैं। इससे आपके दांतों में कैविटी होने का डर रहता है, क्योंकि रात को खाना खाने के बाद हम सो जाते हैं, जिसकी वजह से मुंह में बैक्टिरिया पनप सकते हैं। इसलिए रात को खाना खाने के बाद ब्रश जरुर करें।

 

इसे भी पढ़ें-

जानिए, जब टाइफाइड हो तब क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

जानिए, नाभि में कौन सा तेल लगाने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।